खगडि़या, मई 30 -- खगड़िया । नगर संवाददाता लाल बाबू गर्ल्स हाई स्कूल में विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति की बैठक सदर विधायक बबलू कुमार मंडल की अध्यक्षता में की गई। बैठक में विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, छात्राओं के सर्वांगीण विकास, आधारभूत सुविधाओं और विद्यालय की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान विधायक ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं को मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी।

शिक्षा का महत्व सभा को संबोधित करते हुए विधायक बबलू कुमार मंडल ने कहा कि किसी भी समाज और राष्ट्र का भविष्य उसके विद्यालयों और वहां पढ़ने वाले बच्चों पर निर्भर करता है। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से बेटियों की शिक्षा पर ध्यान देना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। जब एक बेटी शिक्षित होती है तो केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि ...