सासाराम, सितम्बर 9 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। पीएम श्री उच्च विद्यालय बिक्रमगंज में बुधवार को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत सखी वार्ता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को बाल विवाह की रोकथाम, लैंगिक समानता और बेटियों की शिक्षा व सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। अधिकारियों ने छात्राओं से संवाद कर उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और किसी भी हिंसा के खिलाफ आवाज उठाने का संदेश दिया। वक्ताओं ने कहा कि बेटियों को शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाकर ही सामाजिक रूढ़िवादिता को दूर किया जा सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...