बेटियों की शिक्षा और सुरक्षा के लिए किया जागरूक
गंगापार, सितम्बर 1 -- कौंधियारा/करछना, हिसं। महिला कल्याण विभाग की ओर से मंगलवार को ब्लॉक सभागार में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। शुभारंभ बीडीओ अमित कुमार ने किया। कठपुतली और जादू शो के जरिए महिलाओं व किशोरियों को बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।जिला मिशन कोऑर्डिनेटर नीतू शुक्ला, सखी वन स्टॉप सेंटर मैनेजर विनीता सिंह और जेंडर स्पेशलिस्ट अमृता सिंह ने विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। अधिकारियों ने वूमेन हेल्पलाइन 181, मिशन शक्ति, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना और निराश्रित महिला पेंशन योजना के बारे में बताया। बताया कि मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना में पात्र बच्चों को 2500 रुपये प्रतिमाह और निराश्रित महिला पेंशन योजना में पात्र विधवा महिलाओं को 1000 रुपये प्रतिमाह सहाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.