बलरामपुर, जून 25 -- बलरामपुर, संवाददाता। उतरौला क्षेत्र के इमलिया स्थित श्री राम तीरथ चौधरी पीजी कॉलेज में गुरुवार को वूमेन हाइजीन अवेयरनेस कैंप का आयोजन किया गया। सामाजिक संस्था सरोज देवी फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस शिविर में छात्राओं को महिला स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं मासिक धर्म के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रबंध निदेशक इंजीनियर शुभम वर्मा ने की, जबकि संचालन प्राचार्य डॉ. एचडी वर्मा ने किया। महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ. रमाकांत वर्मा भी उपस्थित रहे। शिविर को संबोधित करते हुए फाउंडेशन की प्रतिनिधि सुष्मिता सिंह ने कहा कि महिलाओं और किशोरियों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए स्वच्छता संबंधी जानकारी बेहद आवश्यक है। सही जानकारी और जागरूकता से अनेक स्वास्थ्य समस्याओं से बचा जा सकता है...