नई दिल्ली, अगस्त 6 -- नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता छात्राओं को वितरित की गई साइकिलों की खरीद पर लगाए गए सौरभ भारद्वाज के आरोपों को दिल्ली सरकार के मुख्य प्रवक्ता अभय वर्मा ने तथ्यहीन, भ्रामक और राजनीतिक निराशा का परिणाम बताया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में पारदर्शी एवं भ्रष्टाचार मुक्त शासन स्थापित होने के बाद विपक्ष के पास जनहित के मुद्दे नहीं बचे हैं, इसलिए वह हर कल्याणकारी योजना को विवादित बनाने का प्रयास कर रहे हैं। मुख्य प्रवक्ता ने कहा कि दिल्ली के राजनीतिक इतिहास में पहली बार सरकारी विद्यालयों में पढ़ रही नौवीं कक्षा की छात्राओं को निःशुल्क साइकिलें उपलब्ध कराई गई हैं। यह भी पढ़ें- '4000 वाली साइकिल 7000 में चिपकाई गई, रेखा गुप्ता ने किया 90 करोड़ का घोटाला', AAP का आरोप इस योजना से हजारों बेटियों के लिए विद्यालय तक पहुंचना आसान हुआ ...