नई टिहरी, मई 4 -- नई टिहरी के प्रतापनगर में शनिवार को छत से गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। अगले हफ्ते उसकी दो बेटियों की शादी होनी थी। शादी से पहले हुए इस दर्दनाक हादसे ने परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। बड़ी बेटी की 10 मई को शादी तय थी। इस दर्दनाक घटना से पूरा गांव शोक से डूब गया है। पिता के साये के उठ जाने से दोनों बेटियों और परिवार का रोक-रोकर बुरा हाल है। खुशी का माहौल देखते ही देखते दुख में बदल गया। जानकारी के अनुसार, ब्लॉक में भदूरा पट्टी के पोखरी गांव निवासी 42 वर्षीय प्रवेश लाल दो मई को सेमधार बाजार में एक मकान की छत पर खड़े होकर मोबाइल फोन पर बात कर रहे थे। इस दौरान उन्हें चक्कर आया और वह नीचे गिर गए। गंभीर रूप से घायल प्रवेश लाल को आसपास के लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौंड लंबगांव पहुंचाया। यह भी पढ़ें- मौसम क...