नई दिल्ली, अक्टूबर 10 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। समाज में बदनामी और शादी में परेशानी के डर से माता-पिता बेटियों की डायबिटीज छिपा रहे हैं। बीमारी का पता दूसरों को न चले, इसके लिए कई बार समय पर इलाज कराने से भी कतराते हैं। इसका खामियाजा बेटियों को भुगतना पड़ता है। यह उनकी सेहत से खतरनाक ढंग से किया जा रहा खिलवाड़ है। समय पर इलाज न मिलने से ब्लड शुगर बेकाबू हो जाती है। दूसरी गंभीर समस्याएं घेरने लगती हैं। डॉक्टरों के पास भी कई बेटियां बीमारी की गंभीर अवस्था में पहुंच रही हैं। यह जानकारी उत्तर प्रदेश डायबिटीज एसोसिएशन के डॉ. अजय तिवारी ने दी। उत्तर डायबिटीज एसोसिएशन की ओर से लोहिया संस्थान के प्रेक्षागृह में डायबिटीज जागरूकता पर यूपीडकॉन 2026 कॉन्फ्रेंस का आगाज हुआ। डॉ. अजय तिवारी ने बताया कि बचपन से ही बड़ी संख्या में बच्चे डायबिटीज की चपेट ...