मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 16 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। नीचे जमीन पर सोई बेटियां और ऊपर खुला आसमान। ना दिन और ना रात। देर शाम पताही मैदान में सोई इन बेटियों की मांग थी कि हमें भी इसी तरीके से सुरक्षित जमीन और आसमान मिले, जहां हम बेखौफ होकर पढ़ाई-लिखाई और अपने काम कर सकें। मंगलवार को निर्भया कांड के 13 साल पूरे होने पर समाजसेवी और बाल संरक्षण की पूर्व सदस्य वंदना शर्मा के नेतृत्व में बेटियों ने अभियान चलाया। बेटियों ने कहा कि हमने शाम का समय इसलिए चुना कि दिन ही नहीं शाम या रात में भी जब हम घर से बाहर निकलें तो हमें सुरक्षा को लेकर कोई भय ना हो। पताही मैदान में ग्रामीण बेटियों का यह अभियान सुरक्षा की मांग को लेकर था। निर्भया कांड के 13 साल पूरा होने के बाद भी बेटियों के सामने यह दु:स्वप्न है कि सुरक्षा की मांग कैसे पूरी होगी। पताही मैदान म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.