मुजफ्फर नगर, अप्रैल 27 -- छपार। क्षेत्र में रविवार को अनुभव डिग्री कॉलेज का भूमि पूजन एवं शिलान्यास समारोह संपन्न हुआ। इस अवसर पर आयोजित किसान सम्मेलन में क्षेत्र के विकास, शिक्षा की दिशा पर विस्तृत चर्चा की गई। रोहाना गन्ना समिति के चेयरमैन अनिल त्यागी ने अपने दिवंगत पुत्र अनुभव त्यागी की स्मृति में कॉलेज की आधारशिला रखी। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि यह कन्या महाविद्यालय क्षेत्र की बेटियों के सपनों को नई उड़ान देगा और शिक्षा क्रांति का केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा कि अब छात्राओं को स्नातक की पढ़ाई के लिए दूर-दराज के शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने इसे नारी सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताते हुए कहा कि यहां छात्राओं के लिए खेल एकेडमी भी स्थापित की जाएगी।पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री ड...