हरिद्वार, जून 18 -- गायत्री तीर्थ शांतिकुंज में जम्मू-कश्मीर प्रान्त की बेटियों के उज्ज्वल भविष्य और स्वावलंबन को दिशा देने के लिए तीन दिवसीय कन्या कौशल शिविर का शुभारंभ हुआ। तीन दिन चलने वाले इस शिविर में भाग लेने के लिए जम्मू-कश्मीर से बेटियां और अभिभावकों सहित 200 से अधिक परिजनों का दल शांतिकुंज पहुंचा है। शिविर का शुभारंभ गायत्री विद्यापीठ की प्रबंधन समिति की प्रमुख शैफाली पण्ड्या ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। महिला मण्डल की प्रमुख शैफाली पण्ड्या ने कहा कि आज के दौर में बेटियों का सशक्त होना अनिवार्य है। उन्होंने व्यक्तित्व विकास, आंतरिक सौंदर्य, स्वास्थ्य संरक्षण और स्व-सुरक्षा जैसे विषयों पर विस्तृत प्रकाश डाला। इसके साथ ही वर्तमान समय की मांग को देखते हुए उन्होंने सोशल मीडिया एवं मोबाइल के सुरक्षित व सकारात्मक उपयोग के प्रति भी बालिका...