देहरादून, जनवरी 9 -- देहरादून। प्रशासन की पहल से होनहर बेटियों की पढ़ाई का सपना पूरा हो सकेगा। जिलाधिकारी सविन बंसल ने जीविका अंथवाल (बी.कॉम द्वितीय वर्ष) एवं नन्दिनी राजपूत (कक्षा 11) को सीएसआर फंड से 1-1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है। दोनों बेटियों की शिक्षा को विगत सप्ताह प्रोजेक्ट 'नंदा-सुनंदा' के माध्यम से पुनर्जीवित की गई है। प्रशासन के अनुसार जीविका अंथवाल का सीए बनने का संकल्प है।जीविका के पिता गंभीर रोग से ग्रसित हैं और कई महीनों से आईसीयू में भर्ती हैं। परिवार की पूरी जिम्मेदारी उनकी माता के कंधों पर है, जो अत्यंत सीमित संसाधनों में घर चला रही हैं। शिक्षा के लिए आवश्यक लैपटॉप एवं आर्थिक सहायता को जीविका की माता द्वारा डीएम को प्रार्थना पत्र दिया गया था। पारिवारिक स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने सीएसआर फंड से जीविका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.