बेटियों का दमखम : जेएस मैमोरियल की टीम बनी कबड्डी चैंपियन
मैनपुरी, अप्रैल 22 -- मैनपुरी। शहर के आगरा बाईपास रोड स्थित जेएस मैमोरियल पब्लिक स्कूल में बुधवार को खेलो इंडिया जिला स्तरीय महिला कबड्डी लीग प्रतियोगिता का शानदार आयोजन किया गया। इस खेल महाकुंभ में जनपद के विभिन्न स्कूलों की छात्राओं ने बड़े उत्साह के साथ प्रतिभाग किया और मैट पर अपनी फुर्ती व दमखम का लोहा मनवाया। प्रतियोगिता के दौरान हुए सभी मैच बेहद संघर्षपूर्ण और रोमांचक रहे। फाइनल मुकाबला जेएस मैमोरियल पब्लिक स्कूल और जेएस हॉस्टल की टीम के बीच खेला गया। कड़े संघर्ष के बाद जेएस मैमोरियल पब्लिक स्कूल की टीम ने तकनीकी श्रेष्ठता दिखाते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, जेएस हॉस्टल की टीम उपविजेता रही, जिसने अपने जुझारू प्रदर्शन से दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। अतिथियों ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास के लिए जरूरी हैं, बल्कि इनसे छात्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.