पूर्णिया, जनवरी 4 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार की बेटियों को लेकर उत्तराखंड के मंत्री के पति द्वारा दिया गया अमर्यादित ,आपत्तिजनक और निंदनीय बयान बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। यह बयान न केवल महिलाओं का अपमान है, बल्कि पूरे बिहार की अस्मिता और सम्मान को ठेस पहुँचाता है। कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष बिजेंन्द्र यादव ने कहा कि बिहार की बेटियां शिक्षा संस्कृति संघर्ष और आत्म सम्मान की पहचान है। उनके खिलाफ इस तरह की बयानबाजी किसी भी सभ्य समाज में स्वीकार नहीं। जिला अध्यक्ष ने भाजपा से संबंधित व्यक्ति से सार्वजनिक माफी की मांग करते हुए कहा कि सरकार को चाहिए कि ऐसे लोगों पर कठोर कार्रवाई करें, ताकि भविष्य में कोई भी बिहार की बेटियों के सम्मान के साथ खिलवाड़ करने की हिम्मत ना करें। मुख्य प्रवक्ता जवाहर किशोर उर्फ रिंकू यादव, पूर्व अध्यक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.