रुडकी, जनवरी 12 -- हरमिलाप दुर्गा मंदिर समिति की ओर से लोहड़ी मिलन समारोह मनाया गया। इसमें पंजाबी समाज के अलावा अन्य समाज के लोगों ने भी उत्साह के साथ भाग लिया। लोहड़ी मिलन समारोह में 16 नवजात बेटियों का सम्मान समारोह भी किया गया। इस दौरान 20 से अधिक नवजात बेटियों के माता पिता को सम्मानित किया गया। हरमिलाप भवन में पंजाबी गीत-संगीत के इस कार्यक्रम में हर कोई जमकर थिरका। लोहड़ी पूजन कर सब ने रेवड़ी, मूंगफली और पंजाबी भोजन का स्वाद लिया। कार्यक्रम के अतिथि नगर विधायक प्रदीप बत्रा, वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. चंद्रशेखर ग्रोवर, वंदना ग्रोवर, एचएम कपूर, मनीषा बत्रा उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.