संतकबीरनगर, अगस्त 14 -- बघौली, हिन्दुस्तान संवाद। शाहजहां गर्ल्स इंटर कॉलेज उड़सरा में मिशन शक्ति के तहत बालिका सुरक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कॉलेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं और ग्रामीण महिलाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के साथ ही उन्हें विषम परिस्थितियों में खुद को सुरक्षित रखने के उपाय बताए गए।कार्यक्रम में थाना पिंक बूथ, सर्किल खलीलाबाद की महिला उपनिरीक्षक अंजलि सरोज के नेतृत्व में महिला आरक्षी विमला यादव, अदिति पुनीता और सीमा ने छात्राओं से संवाद किया। उन्होंने छेड़छाड़, यौन उत्पीड़न, साइबर अपराध और महिलाओं से जुड़ी अन्य समस्याओं के प्रति सजग रहने की अपील की। साथ ही किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस और संबंधित विभाग को सूचना देने की सलाह दी। यह भी पढ़ें- मिशन शक्ति से बढ़ी सेफ्टी, महिलाओं के लिए ...