मेरठ, फरवरी 18 -- सरधना। सरधना के सिटी प्वाइंट में सोमवार को महिलाओं के जलसे का आयोजन किया गया। इसमें भारी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य मकसद लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देना, समाज में फैल रही बुराइयों को खत्म करना और दीनी तथा नैतिक जागरूकता पैदा करना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत कुरआन की तिलावत और नात-ए-पाक से हुई। इसके बाद अलग-अलग स्थानों से आई आलिमाओं ने महिलाओं को संबोधित करते हुए शिक्षा, अच्छे आचरण और पारिवारिक संस्कारों की अहमियत पर विस्तार से प्रकाश डाला। औरंगाबाद से आई आलिमा रिज़वाना साहिबा ने कहा कि बेटियां किसी भी समाज की मजबूत नींव होती हैं और उनकी सही शिक्षा आने वाली पीढ़ियों को सही दिशा देती है। कमालपुर से तशरीफ लाई कमर जहां ने अच्छे चरित्र, शालीनता और इस्लामी जीवन-शैली अपनाने पर जोर दिया। जीनत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.