बेटियां विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में आगे बढ़ें : वेरोनिक हर्मिनी
नोएडा, अगस्त 28 -- ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) में शुक्रवार को सेशेल्स की फर्स्ट लेडी वेरोनिक हर्मिनी ने मिशन शक्तिसैट का किया दौरा। यहां उन्होंने 108 देशों से आई छात्राओं से मुलाकात की और उनका हौसला बढ़ाया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि महिलाओं और बेटियों को विज्ञान एवं तकनीक के क्षेत्र में आगे बढ़ाना चाहिए। जीबीयू में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय महिला कूटनीति एवं नेतृत्व शिखर सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सेशेल्स के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी की पत्नी वेरोनिक हर्मिनी ने दुनियाभर से जुटीं छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि बेटियों को विज्ञान एवं तकनीक के क्षेत्र में आगे बढ़ाना चाहिए। बता दें कि मिशन शक्तिसैट दुनिया के सबसे बड़े ऑल-गर्ल्स चंद्र मिशनों में से एक है, जिसमें 108 देशों की बालिकाओं को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.