बेटियां परिवार और समाज की अमूल्य धरोहर: सीडीपीओ
सिमडेगा, अगस्त 19 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत समाज कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को सदर अस्पताल में बेटी महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सीडीपीओ शीला कुमारी, डीएस डॉ आनंद खाखा, डॉ सुषमा ने नवजात बेटियों एवं उनकी माताओं से मुलाकात की। उन्होंने बेटियों के जन्म पर खुशी जताते हुए 17 माताओं को उपहार देकर सम्मानित किया। उपहार पाकर माताओं के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। मौके पर सीडीपीओ ने कहा कि बेटियां परिवार और समाज की अमूल्य धरोहर हैं। बेटियों को जन्म से ही समान अवसर, बेहतर शिक्षा, उचित स्वास्थ्य एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान का उद्देश्य बेटियों के जन्म को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ उनके बेहतर भविष्य के लिए समाज को जागरूक करना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.