शाहजहांपुर, अप्रैल 3 -- शाहजहांपुर। ददरौल विकास क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय शहबाजनगर में जनपद स्तरीय स्कूल चलो अभियान रैली और पुस्तक वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव और डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं और पीटी प्रतियोगिता में चयनित छात्रों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बेटियों की शिक्षा और उनके बढ़ते योगदान पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बदलते समय में बेटियां हर क्षेत्र में अपनी क्षमता साबित कर रही हैं और उचित मार्गदर्शन मिलने पर वे किसी भी मुकाम को हासिल कर सकती हैं।डीएम ने बताया कि ब्लॉक स्तर पर 7 मई और जिला स्तर पर 14 मई को श्लोक प्रतियोगिता आयोजित होगी, जिसमें विजेताओं को नकद पुरस्कार दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.