प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 1 -- कुंडा, संवाददाता। देश की बेटियां कहीं भी बेटों से कम नहीं हैं, वह सदैव ही शिक्षा जगत, खेल जगत व अन्य क्षेत्रों में अपना परचम लहराती रही हैं। यह बातें गुरुवार को सरयू इंटर कॉलेज कुंडा में जिले में अव्वल आई विद्यालय की दो छात्राओं को पुरस्कृत करते हुए राज्य सभा सांसद प्रमोद तिवारी ने कही। प्रयागराज से रामपुर खास जाते हुए प्रमोद तिवारी सरयू इंटर कॉलेज कुंडा में रुके। सबसे पहले उन्होंने पं.सरयू प्रसाद तिवारी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनको नमन किया। प्रधानाचार्य राधेश्याम दुबे की अगुवाई में छात्र छात्राओं, शिक्षकों ने माला पहनाकर स्वागत किया। प्रमोद तिवारी ने विद्यालय की कक्षा 12 की छात्रा अदिति त्रिपाठी जो जिले में निबंध प्रतियोगिता में पहले स्थान पर आई है तथा कक्षा 11 की अंजली सोनकर जो काव्य पाठ में जिले में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.