वाराणसी, अगस्त 9 -- वाराणसी। बस में बेटिकट यात्रियों को बैठाने में दोषी रोडवेज ग्रामीण डिपो के परिचालक सुनील कुमार तिवारी की संविदा खत्म कर दी गई। चंदौली डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक की जांच रिपोर्ट पर रोडवेज प्रशासन ने कार्रवाई की। बता दें कि दो जुलाई को लालगंज क्षेत्र (आजमगढ़) में प्रवर्तन दल ने बस की चेकिंग की। बस में कुल 49 यात्री मिले। इनमें आठ यात्री बेटिकट थे। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (ग्रामीण) विजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सुनील कुमार तिवारी की संविदा समाप्त कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...