बेटिकट यात्रा करते हुए पकड़े गए 832 रेल यात्री
मऊ, मई 17 -- मऊ, संवाददाता। रेलवे विभाग वाराणसी मंडल की तरफ से रविवार को मऊ जंक्शन पर सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान बेटिकट पकड़े गए 832 रेल यात्रियों से 4 लाख 18 हजार 160 रुपये राजस्व की वसूली किया गया। सघन चेकिंग अभियान से मऊ जंक्शन पर पूरे दिन हड़कंप मचा रहा। मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देश और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान के नेतृत्व में रविवार को मऊ जंक्शन पर सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। मऊ जंक्शन से होकर गुजरने वाली 18 ट्रेनों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। सुबह से चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान कुल 832 यात्री बेटिकट यात्रा करते हुए पकड़े गए। बेटिकट यात्रा कर रहे रेल यात्रियों से टीम के सदस्यों ने राजस्व के रूप में 4 लाख 18 हजार 160 रुपये राजस्व जमा कराया। इस दौरान टिकट खरीदने के लिए टिकट काउंटर पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.