अलीगढ़, अगस्त 30 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। परिवहन निगम में फिर से बेटिकट मामला प्रकाश में आया है। इस बार ये मामला मुरादाबाद जाने वाली बस में पकड़ा गया है। परिवहन निगम के अधिकारी टीआई की रिपोर्ट का इंतजार कररहे हैं। इसके बाद दोषी पर निलंबन की कार्रवाई की जा सकती है।मामले के मुताबिक शनिवार की दोपहर बुद्धविहार डिपो की बस सवारियों को भरकर मुरादाबाद के लिए निकली थी। मुरादाबाद से पहले ही रास्ते में टीआई ने बस की चेकिंग की। सवारियों की गिनती ओर मशीन के रिकॉर्ड में अंतर पाया गया। इसी के बाद 8 बेटिकट मामले प्रकाश में आए। टीआई ने डिपो में इसकी सूचना की। प्रभारी एआरएम रेनू सिंह ने बताया कि इस प्रकरण में अभी तक टीआई की रिपोर्ट नहीं आई है। रिपोर्ट आने के बाद तत्काल कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि इससे पूर्व बल्लभगढ़ जा रही बस में 62 बेटिकट यात्री...