बेटा होने की भविष्यवाणी गलत निकली तो बौखलाए पिता-पुत्र, सीने में गोली मारकर पुजारी को उतारा मौत के घाट
नई दिल्ली, अक्टूबर 16 -- मुजफ्फरनगर, हिन्दुस्तान संवाद। मुजफ्फरनगर जिले के थाना भौराकलां पुलिस और क्राइम ब्रांच टीम ने शिव मंदिर के पुजारी की हत्या का सनसनीखेज खुलासा करते हुए हत्या के आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो तमंचे और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि बेटा होने की भविष्यवाणी गलत निकली तो आरोपियों ने पुजारी की गोली मारकर हत्या कर दी। साथ ही अपने पड़ोसी को फंसाने की सजी भी रची। पुलिस ने पूरे घटनाक्रम से पर्दा उठा दिया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों का चालान कर दिया है। एसपी देहात अक्षय संजय महाडीक ने बताया कि गत मंगलवार रात भौराकलां क्षेत्र में स्थित शिव मंदिर के पुजारी देवानंद भारती निवासी ग्वालियर की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। खुलासे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.