बेटा होगा या बेटी, हार्टबीट से नहीं पता चलेगा! डॉक्टर ने बताया सच
नई दिल्ली, अगस्त 24 -- प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाले हर चेकअप में माता-पिता के लिए बच्चे की सेहत सबसे जरूरी होती है। वहीं, सोनोग्राफी में बच्चे की धड़कन सुनना भी एक बहुत खूबसूरत पल होता है। लेकिन इसके साथ कई तरह की बातें भी सुनने को मिलती हैं। कुछ लोग कहते हैं कि अगर बच्चे की धड़कन तेज है तो बेटी होगी और अगर धड़कन धीमी है तो बेटा होगा। कई जगह तो यह भी कहा जाता है कि 140 से ऊपर की धड़कन बेटी और 140 से कम की धड़कन बेटा होने का संकेत है। लेकिन क्या बच्चे की धड़कन से यह पता लगाया जा सकता है कि गर्भ में बेटा है या बेटी? डॉक्टर वैदेही मराठे के अनुसार, ऐसा मानना सही नहीं है। बच्चे की धड़कन उसकी सेहत के बारे में जरूरी जानकारी देती है, लेकिन इससे बच्चे का लिंग (gender) पता नहीं लगाया जा सकता।140 हार्टबीट वाली बात सिर्फ एक मिथक है! आपने भी शायद सु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.