बेटा व बेटी को अगवा करने के आरोप में केस
बस्ती, जून 22 -- बस्ती, हिटी। वाल्टरगंज पुलिस ने बेटा व बेटी को अगवा करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। इसी थानाक्षेत्र की रहने वाली महिला ने थाने में तहरीर देकर बताया है कि बीस जून को दिन में करीब दिन बजे उनके पति की पहली पत्नी का 11 वर्षीय पुत्र व पांच वर्षीय बेटी घर के बाहर खेल रहे थे। इसी बीच रहस्यमय ढंग से दोनों लापता हो गए। उन्हें शक है कि दोनों बच्चों को उनके पति की पहली पत्नी ने अगवा किया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.