बलिया, जनवरी 29 -- बलिया। पति ने अपनी पत्नी के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। भीमपुरा थाना क्षेत्र के इब्राहिमपट्टी निवासी दुर्गेश दत्त गुप्त ने पुलिस को तहरीर दी है। बताया है कि उसकी शादी वर्ष 2006 में दिव्या गुप्ता से हुई थी। आरोप लगाया है कि 24 जनवरी की रात करीब 12 बजे उसकी पत्नी 16 साल के बेटे और 13 साल की बेटी को लेकर कहीं चली गयी है। काफी खोजबीन की गई, लेकिन उनका पता नहीं चल सका। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पत्नी दिव्या के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.