विकासनगर, सितम्बर 20 -- सहसपुर क्षेत्र की एक बुर्जुग महिला ने अपने बेटे और बहू पर जान से मारने के प्रयास का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि आरोपी उसकी संपत्ति पर जबरन कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। तहरीर के बाद पुलिस ने आरोपी बेटा, बहू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल सहसपुर शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि बबीता पत्नी स्व. धर्मपाल निवासी ग्राम फतेहपुर ने तहरीर दी है। बताया कि उसके पति की मौत 18-19 वर्ष पूर्व हो चुकी है। उसने मजदूरी करके अपने दोनों पुत्र शुभम गुप्ता एव रजत गुप्ता का पालन पोषण किया। शुभम गुप्ता ने पूजा उर्फ राजकुमारी पुत्री छोटेलाल निवासी जस्सोवाला से प्रेम विवाह कर लिया। बताया कि बहू राज कुमारी विवाह के कुछ समय बाद ही उनके साथ मारपीट और गाली-गलौज पर उतर आई। आरोप है कि बहू संपत्ति उसके नाम पर न करने पर झूठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.