बरेली, फरवरी 1 -- बरेली। सहसवानी टोला निवासी मोहम्मद कमर (65) ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि उन्होंने अपने बेटे अनवार और उसकी पत्नी आसमां बी को 27 अक्तूबर 2025 को अपनी संपत्ति से बेदखल कर सारे रिश्ते खत्म कर लिए हैं। इसी रंजिश के चलते 28 जनवरी की शाम अनवार, आसमां और उनके साथी फुरकान उल्ला, गुड्डू, गुफरान, निजाम और इल्मी घर में घुस आए। आरोपियों ने लाठी-डंडे से उन्हें पीटा और बीचबचाव में आई उनकी बेटी शबीना को भी पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.