संभल, मार्च 17 -- हयातनगर थाना क्षेत्र में सरायतरीन के मोहल्ला धोबियान में बेटा पैदा नहीं होने व मायके से दो लाख रुपये लेकर नहीं आने पर पति व ससुराली शाकरा जहां को प्रताड़ित करते थे। महिला सोमवार को थाने पहुंची और पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि शनिवार को ससुरालियों ने उसके साथ मारपीट की और पति ने तलाक दे दिया। पीड़िता का कहना है कि आठ साल पहले उसकी शादी हुई थी, दो बेटियां हैं लेकिन बेटा नहीं है। ऐसे में ससुराली आए दिन ताने देकर मारपीट करते और दो लाख रुपये दहेज लाने का दवाब बनाते। मांग पूरी नहीं करने पर मारपीट की गई और तलाक देकर घर से निकाल दिया। थाना प्रभारी उमेश सोलंकी ने बताया कि महिला की तहरीर पर पति तय्यब, ससुर अब्दुल खालिद, सास अशकरी के अलावा अबूजा, राहमीन, शमशुल, शिफा, निदा, तालिब, अबूजर, राहमीन और तौफीक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.