अलीगढ़, मई 10 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। सासनीगेट क्षेत्र की एक महिला को उसके ससुरालियों ने बेटा पैदा न होने पर यातनाएं दीं। झाड़-फूंक करके उसे मारने का प्रयास किया। यहां तक कि पति ने मारपीट करते हुए गर्म चमचे से उसकी जांघ दाग दी। मामले में एसएसपी के आदेश पर पति समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। अवतार नगर निवासी महिला की शादी 19 फरवरी 2024 को धनीपुर स्थित नगला श्याम बिहारी नटराजपुरम कालोनी निवासी हरिओम के साथ हुई थी। इसमें आठ लाख रुपये खर्च किए थे। आरोप है कि ससुराली कम दहेज का नाता देते हुए अतिरिक्त दहेज में एक बुलट बाइक की मांग करते हुए शारीरिक व मानसिक यातनाएं देने लगे। उसके गर्भवती होने पर भ्रूण जांच कराने को अनजान जगह पर ले गए। जांच में बेटी होने का पता चलने पर गर्भ गिराने की दवा खिला दी। भूखा प्यासा रखने लगे। लड़का प...