प्रमुख संवाददाता, फरवरी 23 -- Lucknow Son Killed Father: जिसे पाल पोस कर बड़ा किया, जिसकी एक मुस्कान के लिए सब कुछ न्यौच्छावर करता रहा, वही बेटा पिता के लिए जल्लाद बन गया। यूपी की राजधानी लखनऊ में सामने आए इस वीभत्स हत्याकांड को जिसने भी सुना उसके रोंगटे खड़े हो गए। लोगों को यकीन ही नहीं आ रहा था कि किसी पिता के लिए उसका अपना ही खून इतना खूंखार हो सकता है। इस बेटे ने पहले पिता के लाइसेंसी असलहे से पिता को ही गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। फिर हाथ-पैर काटकर उनकी आधी लाश को ड्रम में भर दिया। बाकी की आधी लाश वह कहीं फेंक आया। आरोपी बेटे को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस लाश के उस हिस्से को तलाश कर रही है। दिल दहला देने वाली ये घटना, लखनऊ के आशियाना सेक्टर-एल की है। सोमवार को शराब कारोबारी मानवेंद्र सिंह (उम्र-45 वर्ष) की हत्या का खुलासा हुआ तो...