निज संवाददाता, फरवरी 4 -- बिहार में एक मां ने अपने दो बेटियों संग जहर खाकर जान दे दी। नालंदा जिले में हुई इस घटना से सभी हैरान हैं। यहां थाना क्षेत्र के जगतनंदनपुर गांव में मंगलवार की शाम दिल दहलाने वाली घटना सामने आयी है। मां और दो मासूम बेटियों की जहर से मौत हो गयी। कुछ लोग चर्चा कर रहे हैं कि महिला ने बेटियों को जहर देकर खुद भी खा लिया। वहीं, मायके वाले जहर देकर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। मायके वालों का कहना है कि उसकी सिर्फ दो बेटियां थीं। ससुराल के लोग उसे बेटा न जनने के कारण प्रताड़ित करते थे। मृतका पिंटू यादव की 27 वर्षीया पत्नी कविता कुमारी, पांच वर्षीया पुत्री सपना कुमारी और डेढ़ वर्षीया पुत्री गुंजन कुमारी थीं। तीनों की मौत पावापुरी मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान हुई। सूचना पाकर पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी ली। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.