कानपुर, फरवरी 3 -- बर्रा में दो बेजुबान श्वानों को आरोपित बोरी में भरकर ऑटो से ले जाकर रेलवे ट्रैक पर फेंक आए। जानकारी पर बेजुबानों के लिए काम करने वाली संस्था के कार्यकर्ता पहुंचे और श्वान के बारे में पूछा तो आरोपितों ने कहा कि अब वे कभी लौट कर नहीं आएंगे। जिसके बाद पुलिस से शिकायत की गई। वहीं घटना का एक वीडियो भी सामने आया, जिसमें एक ऑटो से बोरी में श्वान को बंद कर ले जाया जा रहा है। हालांकि आपका अपना अखबार वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। बेजुबानों के लिए काम करने वाली संस्था उम्मीद एक किरन के संस्थापक मयंक त्रिपाठी ने बताया कि मंगलवार को सूचना मिली कि बर्रा विश्वबैंक भुइया रानी पार्क के पास इलाके एक एक युवक ने सफाई कर्मी के साथ मिलकर गली में घूमने वाले दो बेजुबान श्वान को बोरी में क्रूरतापूर्वक भरा और ऑटो में लादकर रेलवे ट्रैक पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.