घाटशिला, मई 5 -- जादूगोड़ा। जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव के समीप एक बेजुबान (गूंगे) व्यक्ति को कुछ कार सवार युवकों ने पीटकर घायल कर दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। घटना को लेकर उपस्थित लोगों ने कहा कि गोपालपुर गांव निवासी बबलू भकत कहीं से आ रहे थे, एक सफेद रंग की फ्रॉंक्स कार से चार लोग उतरकर बबलू भकत को हॉकी स्टिक और डंडे से पीटने लगे। हालांकि गांव के कुछ लोग इसे देख जब घटनास्थल पर पहुंचे तो कार सवार भागने लगे जबकि उनमें से एक युवक रोहित कुमार को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर इसकी सूचना जादूगोड़ा पुलिस को दी। पुलिस घटना की जानकारी लेते हुए घायल बबलू भकत को यूसील जादूगोड़ा अस्पताल एवं कार सवार युवक को थाना ले गई。 यह भी पढ़ें- शिकायत करने पहुंचे युवक को पीटा, केसअन्य थाना के पुलिस को देख भड़के ग्रामीण वही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.