लखनऊ, मई 18 -- लखनऊ, संवाददाता। तेलीबाग की चंद्रा विहार कॉलोनी में बेजुबानों की मदद करना रिटायर सैन्यकर्मी की पत्नी और उसके परिजनों को भारी पड़ गया। बेजुबानों को रोटी, दूध, बिस्कुट देने से कुछ स्थानीय लोग नाराज हो गए। उन लोगों ने काफी संख्या में रिटायर सैन्यकर्मी की पत्नी व परिजनों को बुरी तरह से पीटा। पीजीआई पुलिस ने एक सप्ताह बाद मामले की रिपोर्ट दर्ज की।तेलीबाग मोहारीबाग खरिका की चंद्रा विहार कॉलोनी में रिटायर सैन्यकर्मी राजेश बहादुर की पत्नी ऊषा सिंह कई माह से इलाके में घूमने वाले आवारा कुत्तों के बच्चों को भोजन, पानी दे रही थीं। इस वजह से कुत्तों के बच्चे उनके दरवाजे पर आकर बैठते थे। इस बात से मोहल्ले के कई लोग नाराज थे। ऊषा का आरोप है कि 10 मई की रात स्थानीय निवासी आशीष गुप्ता, अंजली गुप्ता, अमिताभ पोरवाल, आर्यन पोरवाल डंडा लेकर उनक...