गंगापार, दिसम्बर 13 -- नगर पंचायत में सरकारी और निजी जमीन की कूटरचना कर बिक्री किए जाने का मामला सामने आया है। लेखपाल की जांच में खुलासा होने के बाद पुलिस ने आधा दर्जन लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मऊआइमा थाना क्षेत्र के ग्रामसभा मऊआइमा के लोनार स्थित करोड़ों की कामती ग्राम समाज की तीन बीघा 11 बिस्वा तथा नूरजहां, मोहम्मद ज़फ़र आदि कि भूमिधारी जमीनों को भूमाफिया पर बेचने का आरोप है। बताया गया है कि 29 अक्तूबर 2025 को बेची गई जमीन का तब खुलासा हुआ जब उच्चाधिकारियों के आदेश पर लेखपाल राज कुमार सागर ने तमाम अभिलेखों का निरीक्षण किया। आरोप है कि मुजफ्फर हक मुजाहिद निवासी मोहल्ला मौलाना जो अब करैली प्रयागराज में रहते हैं। उन्होंने सरकारी कागजों में कूटरचना कर जालसाजी करते हुए अपनी दस बिस्वा भूमि के अलावा ग्राम समाज की तीन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.