कानपुर, जून 17 -- कानपुर, वरिष्ठ संवाददाता। हीट वेव ने वापसी कर ली है। इसके 22 जून तक बने रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 43-44 डिग्री सेल्सियस हो सकता है। बुधवार को उमस भरी गर्मी ने बेहाल कर दिया। तापमान तो फिर 40 डिग्री रहा, लेकिन नमी का प्रतिशत अधिक होने से हीट इंडेक्स बढ़ गया। मौसम विभाग के अनुसार उमस व घुटन भरी गर्मी से अभी राहत नहीं मिलेगी। हीट वेव की स्थितियां पूरे प्रदेश में फिर से बन गई हैं। यह भी पढ़ें- उमस के बीच अब चलेगी लू, हीट वेव का यलो अलर्टपूर्वी यूपी में हीट वेव पूर्वी यूपी में बुधवार से लेकर 22 जून तक और पश्चिमी यूपी में 19 से 22 जून तक हीट वेव रहेगी। कानपुर में 20 और 21 को हीट वेव का ऑरेंज अलर्ट दिया गया है। प्रदेश के कई जनपदों में हीट वेव शुरू हो गई है। बांदा, झांसी, प्रयागराज, आगरा और वाराणसी में भी पारा 4...