फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 29 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। कमालगंज थाने के सबासी गांव के हरिनाम सिंह की हत्या का खुलासा 24 घंटे में पुलिस ने कर दिया है। यह घटना बेची गयी जमीन वापस न देने पर की गयी थी। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले दो कातिलों को गिरफ्तार कर लिया है। सबासी गांव के 45 वर्षीय हरिनाम सिंह उर्फ पप्पू सोमवार की शाम को घर से धीरजपुर में गए थे। धीरजपुर में कैलाश की मड़ैया में वह अक्सर लेट जाते थे और वहीं पर उनकी जमीन है जिसे 2021 में उन्होंने खरीदा था। सुबह जब ग्रामीण अपने खेतों पर गये तो हरिनाम सिंह उर्फ पप्पू को खून से लथपथ देखा गया। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: खेत की रखवाली करने गए ग्रामीण को मार डाला परिजन जब मौके पर पहुंचे तो हरिनाम सिंह मृत अवस्था में पड़े थे। इस घटना में परिजनों ने हत्या के आरोप लगाये थे। पुलिस ने जब...