दरभंगा, मार्च 7 -- दरभंगा, नगर संवाददाता। भारतीय संविधान ने महिलाओं को बहुत अधिकार दिया है। आज नारी बेचारी नहीं, बल्कि आत्मविश्वासी बनें। महिलाएं किसी भी प्रकार की घरेलू हिंसा तथा कार्यस्थल पर होने वाले यौन उत्पीड़न के प्रति मुखर होकर अपने अधिकार के लिए आगे आएं। दूरस्थ शिक्षा निदेशालय के तहत संचालित बीएड (रेगुलर) की एनएसएस इकाई के तत्वावधान में महिला दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मानविकी संकायाध्यक्ष प्रो. मंजू राय ने उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि समाज में प्रचलित पितृसत्तात्मक सोच को बदलने की जरूरत है। माता-पिता अपने बेटे एवं बेटियों के लिए समान भाव एवं अवसर दें और बेटी भी खुद को सुयोग्य बनाएं।डब्ल्यूआईटी की सहायक कुलसचिव डॉ. प्रियंका राय ने कहा कि शिक्षा, संघर्ष, साहस और समर्पण से महिलाएं न केवल अपने परिवार, बल्कि संपूर्ण ...