लखनऊ, जनवरी 5 -- गोसाईंगंज में धमकी देने के बाद कुछ लोगों ने दुकानों की दीवार तोड़ दी। जिससे दुकानों के मालिक ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। हजरतगंज के प्रयागनारायण रोड निवासी उमेश चंद्र त्रिवेदी के मुताबिक साल 2015 में लखनऊ-सुलतानपुर मार्ग पर चांद सराय निवासी सुरेंद्र कुमार वर्मा व वीरेंद्र कुमार वर्मा से निर्मित दो दुकानें अमित त्रिवेदी के नाम खरीदी गयी थी। खरीदने के बाद अब तक दुकानों में कोई अतिरिक्त निर्माण नहीं कराया। आरोप है कि कुछ दिन पूर्व से गोविंद वर्मा ने कई बार फोन कर धमकी दी कि दुकानें तोड़ देंगे। आरोप है कि तीन जनवरी 2026 को चांद सराय के ही किशन ने फोन से सूचना दी, कि सुरेंद्र, वीरेंद्र व गोविंद वर्मा ने कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर उनकी दुकान की ...