दरभंगा, जून 30 -- संजय लाला,दरभंगा। बेगूसराय जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मिले दो शवों को पोस्टमार्टम के लिए सोमवार को डीएमसीएच भेजा गया। इनमें से एक शव रतनपुर थाना क्षेत्र के निराला नगर स्थित किराए के मकान से मृत पाए गए केनरा बैंक के प्रबंधक पटना जिले के पचरुखिया थाना क्षेत्र के बाली गांव निवासी सुरेंद्र सिंह के पुत्र ब्रज मोहन गूड्डू (33) का था। मृतक के भाई सोनू सिंह ने बताया कि करीब तीन साल से गूड्डू केनरा बैंक में मैनेजर के रूप में बेगूसराय में पोस्टेड थे। वे अकेले किराए के मकान में रहते थे। 28 जून की सुबह पुलिस को जानकारी मिली थी कि उनका शव कमरे में पड़ा है।वहीं यह भी पढ़ें- बेगूसराय से पोस्टमार्टम के लिए आए दो शव दूसरा शव बेगूसराय के गढ़हारा थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 17 निवासी स्व. नथुनी पासवान के पुत्र मिथिलेश पासवान (40) का थ...