बेगुसराय, दिसम्बर 14 -- मंझौल, एक संवाददाता। बेगूसराय रोसड़ा स्टेट हाईवे-55 पर बढ़ते हुए वाहनों की संख्या को देखते हुए फोरलेन बनाने की मांग लोगों ने की है। बेगूसराय से मंझौल होकर रोसड़ा तक रेलवे लाइन नहीं होने के कारण स्टेट हाईवे-55 पर वाहनों का काफी दबाव रहता है। स्टेट हाईवे-55 क्षेत्र के लोगों के लिए जीवन रेखा बनी हुई है। बेगूसराय से माधुरी ढाला तक फोरलेन की मंजूरी मिल चुकी है। लेकिन इसके बाद मंझौल होते हुए रोसड़ा तक फोरलेन बनना आवश्यक है। फोरलेन बनने के बाद दुर्घटनाओं में कमी आएगी तथा यातायात सुचारू होगा। फोरलेन के निर्माण के बाद कृषि एवं वाणिज्य का तेजी से विकास होगा। स्थानीय डॉ. ओम प्रकाश गुप्ता, विपिन सिंह, संजीव कुमार, ग्रामीण चिकित्सक दिनेश राम, दिलीप सहनी आदि ने सरकार एवं जनप्रतिनिधियों से व्यापक हित में बेगूसराय-रोसड़ा स्टेट हाईवे-5...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.