बेगुसराय, अप्रैल 27 -- बिहार में सम्राट सरकार में पुलिस अब एक्शन मोड में आ गयी है। खासकर शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू कराने के दौरान बेगूसराय पुलिस को शानदार सफलता मिली है। लाखो थाना क्षेत्र के बहदपुर ढाला के समीप एनएच-31 पर सोमवार को गुप्त सूचना पर छापेमारी कर पुलिस ने एक ट्रक को जब्त कर लिया। इसका नेतृत्व थानाध्यक्ष शुभम कुमार पांडेय कर रहे थे। तलाशी के दौरान उसके अंदर से 1100 कार्टन विदेशी शराब बरामद की गयी। साथ ही ट्रक चालक को दबोचा गया। सदर एसडीपीओ आनंद कुमार पांडेय ने बताया कि विभिन्न कंपनियों की बरामद 10 हजार लीटर विदेशी शराब है। इसकी बाजार कीमत 12 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। चालक के अनुसार पंजाब से शराब लेकर मुजफ्फरपुर जाने वाला था कि लाखो थाना क्षेत्र में पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस हत्थे चढ़ा चालक मुजफ्फरपुर का रहने वाला है...