बेगूसराय में हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता में रश्मि रानी व नीतीश कॉलेज टॉपर
बेगुसराय, अगस्त 8 -- एसबीएसएस कॉलेज में शनिवार हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अवधेश कुमार सिंह ने की, जबकि कार्यक्रम का संचालन एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. अजय कुमार सिंह ने किया। भाषण प्रतियोगिता हिंदी एवं अंग्रेजी, दोनों माध्यमों में आयोजित की गई। प्रतिभागियों के मूल्यांकन एवं चयन के लिए डॉ. रुचि, डॉ. आरुणि कुमार एवं डॉ. जयराम प्रसाद ने निर्णायक मंडल के सदस्य के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अंग्रेजी भाषण प्रतियोगिता में रश्मि रानी प्रथम, सूरज कुमार द्वितीय तथा ज्योति कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं हिंदी भाषण प्रतियोगिता में नीतीश कुमार प्रथम, सोनम कुमारी द्वितीय तथा सरफराज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के डॉ. रूपे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.