खगडि़या, मई 21 -- चौथम। एक प्रतिनिधि जिले के चौथम थाना क्षेत्र के रुपनी गांव के 23 वर्षीय युवक राजू रंजन की बेगूसराय में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। बुधवार को सड़क हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। गुरुवार की दोपहर दो बजे के करीब युवक का शव पैतृक गांव जैसे ही पहुंचा तो शव को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। साथ ही परिजनों और ग्रामीणों में शोक छा गया। मिली जानकारी के अनुसार राजू रंजन बेगूसराय जिले के सनहा स्थित अपनी बहन के घर रहकर पढ़ाई कर रहा था। बुधवार को वह सनहा से पचवीर बाजार मछली खरीदने गया था। बाजार से लौटते समय एक तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक ने उसकी साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में राजू के सिर में गंभीर चोटें आईं, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। दुर्घटना के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। गुरुवार को दिन में शव...