बेगूसराय में स्कार्पियो से कुचलकर एक काँवरिया की मौत
बेगुसराय, अगस्त 3 -- साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के कुरहा के समीप एन एच -31 पर रविवार की रात तेज गति से आ रही अनियंत्रित स्कार्पियो ने एक काँवरिया को कुचल दिया। इससे उनकी मौत हो गई। मृतक 45 वर्षीय भरत यादव खगड़िया जिले के मानसी थाना क्षेत्र के राजा जान का रहने वाला था। वह सुरेंद्र यादव का पुत्र था मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मुझे घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक के साथ जा रहा उनका चचेरा भाई रौशन ने बताया कि हम और भरत यादव बाइक से पहली सोमवारी पर बाबाधाम में बाबा भोला को जल चढ़ाने के लिए निकले थे। बेगूसराय के कुरहा ढाला के समीप प्यास लगने पर वह पानी लाने के लिए पैदल सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान स्कार्पियो ने उसे कुचल दिया। इससे उनकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.