बेगूसराय में सीएम सम्राट के आगमन को ले नो ड्रोन फ्लाइंग जोन घोषित
बेगुसराय, जुलाई 18 -- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का 19 जुलाई को बेगूसराय में भ्रमण कार्यक्रम है। भ्रमण के मद्देनज़र जिला प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। डीएम श्रीकांत शास्त्री ने मुख्यमंत्री के भ्रमण कार्यक्रम के दौरान गांधी स्टेडियम, बीपी. इंटर स्कूल, आईओसीएल बरौनी परिसर एवं आसपास का क्षेत्र तथा मुख्यमंत्री के आवागमन के लिए निर्धारित संपूर्ण सड़क मार्ग को नो ड्रोन फ्लाइंग जोन घोषित किया है। इन क्षेत्रों में किसी भी प्रकार के ड्रोन, मानवरहित हवाई यान (यूएवी) अथवा रिमोट संचालित उड़ान उपकरण के संचालन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। जिलाधिकारी ने निर्देश जारी किया है कि आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। यह भी पढ़ें- Begusarai News: मुख्यमंत्री 19 जुलाई को आएंगे बेगूसराय, ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.