बेगूसराय में सरेशाम दूध विक्रेता की गोली मारकर हत्या कांड
बेगुसराय, अगस्त 1 -- बेगूसराय। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भर्रा सांख जाने वाली सड़क पर चपरिया बहियार के समीप सड़क पर शनिवार की देर शाम बदमाशों ने दूध विक्रेता की गोली मार कर हत्या कर दी। गोली उसके सिर में लगी। मृतक 45 वर्ष विनोद यादव था। वह सांख गांव निवासी सत्य नारायण यादव का पुत्र था। घटना की जानकारी मिलते हैं परिजनों में कोहराम गया। परिजनों के अनुसार वह ड्रम में दूध लेकर बेगूसराय की ऒर जा रहा था। हत्या की सूचना मिलते ही एसपी मनीष घटना स्थल पर पहुंचे और मामले की जांच की। उसके बाद एफ एस एल की टीम पहुंचकर साक्ष्य जुटाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.