लखीसराय, अप्रैल 20 -- बड़हिया, निज प्रतिनिधि। बेगूसराय जिले में रविवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे ने बड़हिया नगर के वार्ड संख्या 3 में मातम पसर गया। स्थानीय निवासी सुरेश महतो के छोटे पुत्र चिंटू कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी मां गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना की खबर मिलते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, चिंटू कुमार अपनी मां के साथ बाइक से बहन के घर लाखो जा रहे थे। इसी दौरान सिघोल थाना क्षेत्र के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयावह थी कि चिंटू कुमार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि उनकी मां गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। घायल महिला का इलाज बेगूसराय के एक अस्पताल में चल रहा है, जहां उनकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद जब चिंटू कुमार का पार्थिव...